गुलरिहा हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित  तीन दिन में देगी रिपोर्ट

Oct 22, 2026 - 08:32
 0
गुलरिहा हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित   तीन दिन में देगी रिपोर्ट

गुलरिहा हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

 तीन दिन में देगी रिपोर्ट

अमिट रेखा / संतराज यादव / सहजनवा 

गोरखपुर गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हाईटेंशन हादसे को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी में अपर जिलाधिकारी (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और अधीक्षण अभियंता, विद्युत ग्रामीण को शामिल किया गया है।
जांच कमेटी को घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।