बसपा के नवागत जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी का स्वागत समारोह आयोजित
अमिट रेखा /कुशीनगर
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दूसरी बार विद्यासागर को कुशीनगर जनपद का जिलाध्यक्ष तथा पूर्व मंडल क्वाडिनेटर सुरेशचंद भारती को गोरखपुर मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद जिला कार्यकारिणी द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों नवागत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं विधानसभा स्तर के कार्यकारिणी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता मुस्लिम भाईचारा के मंडल संयोजक ने की, जबकि संचालन अमरजीत भारती द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यासागर और सुरेशचंद भारती को मिली नई जिम्मेदारियों से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी पंचायत व 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। नवागत जिलाध्यक्ष विद्यासागर एवं मंडल प्रभारी सुरेशचंद भारती ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी हरेंद्र गौतम, असगर अली, अमरजीत प्रसाद,, उमाशंकर त्रिपाठी, रामनाथ चौहान, शाकिर अली, फरुद्दीन, मनोज गौतम, दिनेश प्रसाद, श्रीप्रकाश, मुन्ना भारती, कुतुबुद्दीन अंसारी “पप्पू”, अवध नारायण, सुभाष गौतम, फेकू रावत, राजकिशोर पहलवान, सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ समारोह का समापन किया।