छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पडरौना में आयोजित
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
मुख्यमंत्री के कर कमलों से दिनांक 25.01. 2025 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद कुशीनगर के शकुंतला इंटर कॉलेज, सरस्वती चौक, पडरौना में किया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) शैलेन्द्र कुमार गौतम तथा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गोंड सहित समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।