सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी) का औचक निरीक्षण

Feb 2, 2026 - 22:12
 0
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी) का औचक निरीक्षण

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी) का औचक निरीक्षण

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

30 जनवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में सचिव प्रभात सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करना था।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में कुल 04 पीड़िताएं उपस्थित पाई गईं, जिनमें 03 बालिग तथा 01 नाबालिग शामिल थीं। सचिव द्वारा पीड़िताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सहायता की जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था, खान-पान, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं। सचिव द्वारा केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के समय केंद्र प्रबंधक रीता यादव, पैरामेडिकल नर्स चन्दा सिंह, महिला आरक्षी शशि उपाध्याय, जिला समन्वयक (हब) नलिन सिंह तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर मुनीश कुशवाहा उपस्थित रहे।
सचिव ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर (सखी) महिलाओं एवं बालिकाओं को संकट की स्थिति में त्वरित सहायता, संरक्षण, परामर्श एवं विधिक सहयोग प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं को संवेदनशीलता, सम्मान एवं गोपनीयता के साथ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं |