लखनऊ ने बिहार को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा
लखनऊ के खिलाड़ी शौर्य सिंह को आतिशी पारी खेलने पर मैन ऑफ मैच चुना गया
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/कुशीनगर
स्थानीय पावानगर महावीर इण्टर कालेज के राज मालती स्टेडियम में आयोजित 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में क्रिकेट एसोशिएशन लखनऊ की टीम ने बोध गया इलेवन बिहार की टीम को 53 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। लखनऊ के खिलाड़ी शौर्य सिंह को उनके आतिशी पारी खेलने पर मैन ऑफ मैच चुना गया। सोमवार को सुबह दस बजे से शुरू हुए इस प्रतियोगिता में बिहार के कप्तान विजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम शुरुआत बेहतर रही लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी जल्दी पवेलियन लौटते रहे जिससे टीम ने निर्धारित 25 ओवरों के मैच में 21 ओवर के अंतिम गेंद पर सभी विकेट गंवाकर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें शौर्य सिंह ने 27 गेंदों पर सात छक्के, छः चौकों के मदद से 75 रन, कुशाग्र सिंह 16गेंद पर दो छक्के ओर चार चौकों के मदद 30 रन, संकेत मौर्य ने 27 गेंदों पर एक छक्का चार चौकों के मदद से तीस रन जबकि प्रियांशु पाण्डेय और समीर अंसारी ने 27 --27 रनों की योगदान दिया। बिहार से गेंदबाजी करते हुए अतुल प्रकाश ने पांच ओवर डाल कर 55 रन देते हुए चार विकेट, निकू लालमणि कुमार दो विकेट तथा राहुल कुमार, आदित्य राज व गौतम विजय कुमार ने एक एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम का शुरुआत काफी खराब रहा और 28 रन पर ही उसके तीन खिलाड़ी आउट हो चुके थे। चार खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके और मैच के 23वें ओवर के चौथे गेंद पर सभी विकेट गंवाकर 178 रन ही बना सकी जिसमें गौतम विजय कुमार ने 62 गेंद पर चार छक्के और चार चौकों के मदद से 57 रन, आदित्य राज ने 20 गेंदों पर चार छक्के और छः चौकों के मदद से 50 रन, तथा अतुल प्रकाश ने 29 गेंदों पर तीन छक्के और तीन चौके के मदद से 34 रनों का योगदान दिया। लखनऊ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हसन अख्तर, मनीष शर्मा, सत्यम पाण्डेय ने दो दो विकेट जबकि आकाश श्रीवास्तव, अतीफ साजीद तथा कुलदीप चौहान ने एक एक विकेट लिए। लखनऊ के शौर्य सिंह को उनके आतिशी पारी 27 गेंदों पर 75 रन बनाने पर आज के अतिथि भाजपा नेता जितेन्द्र प्रताप राव ने मैन आफ द मैच का पांच हजार रुपए नगद और ट्राफी प्रदान किया। मैच का अंपायरिंग यूपीसीए के अंपायर सन्तोष सिंह तथा सतीश पाण्डेय किया जबकि थर्ड अंपायर एपी सिंह रहे। मैच का स्कोरिंग अंतरराष्ट्रीय मैचों के स्कोरर एसपी सिंह ने किया। कमेंट्री मोहम्मद अलम, गुड्डू पाण्डेय और आईपीएल के कमेंटेटर सुमित कुमार मिश्रा ने किया।जब की मैच का लाइव प्रसारण एचडी और सचिन की टीम ने किया। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर्ड आरटीओ अजय त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, डॉ रामानुज पाण्डेय, कुंवर शाही, सत्यम त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, केपी सिंह, राजन शुक्ला, मनोज चौबे, विनीत कुमार बंटी, आजाद अंसारी, प्रदीप सिंह, उदयभान सिंह, कबीन्द्र सिंह, गुडडू चौहान, पिंटू राय, मनीष ओझा,राहुल सिंह, सऊद अली, गोबिंद यादव, दारोगा, अशरफ अंसारी, खुर्शीद आलम, पिंटू सिंह, भास्कर राय, पंकज ओझा, मोनू इराकी, राजन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।