योगासन, कढ़ाई और निबंध प्रतियोगिताओं में रचनात्मक प्रस्तुति

Jan 11, 2026 - 20:51
 0
योगासन, कढ़ाई और निबंध प्रतियोगिताओं में रचनात्मक प्रस्तुति

योगासन, कढ़ाई और निबंध प्रतियोगिताओं में रचनात्मक प्रस्तुति

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर ।चन्द्रकान्ति रामावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में चल रहे डॉ. रामरक्षा पाण्डेय स्मृति अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में 9 जनवरी  को योगासन, कढ़ाई एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शारीरिक दक्षता, सृजनात्मक कौशल एवं वैचारिक स्पष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।
योगासन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका  रमाकान्त श्रीवास्तव, योगाचार्य, पूर्व योग प्रशिक्षक एवं पर्यवेक्षक, प्रशिक्षण केंद्र, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर (उ.प्र.) तथा पूर्व योग प्रशिक्षक, पशुपति शिक्षा मंदिर, नेपाल द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संतुलन, लय एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कढ़ाई प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. कनक मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, गृह विज्ञान विभाग, एस.वी.एम. पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर द्वारा निभाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने कलात्मक अभिव्यक्ति एवं हस्तकौशल का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की कढ़ाई का प्रयोग करके सुन्दर एवं आकर्षक नमुने बनाए।
योगासन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वर्षा कुमारी, सी०आर. डी० पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर, द्वितीय स्थान मिली पटेल, महाराणा प्रताप पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर तथा तृतीय स्थान माधवी, सेण्ट जॉसेफ कॉलेज फॉर वूमेन, गोरखपुर एवं बालक वर्ग में सौरभ मिश्रा, दी०८०उ० गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर, द्वितीय स्थान रितिक कुमार, डी०ए०वी० पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर ने प्राप्त किया। वहीं कढ़ाई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति गुप्ता सेण्ट जॉसेफ कॉलेज फॉर दूमेन, गोरखपुर, द्वितीय स्थान सौम्या मौर्या, सी०आर०डी० पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर एवं तृतीय स्थान अर्चना कुमारी, फेमिना इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाईन एण्ड आर्ट, सांत्वना पुरस्कार नशरीन परवीन कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर एवं खुशबू फातिमा सी०आर०डी० पी०जी० कॉलेज, गोरखपुर ने प्राप्त किया।
इसी श्रृंखला में आयोजित निबंध प्रतियोगिता का विषय 'राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका रहा। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. उषा पाण्डेय, पूर्व सहायक आचार्य, हिन्दी विभाग, दी.द.उ. गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा निभाई गई।
योगासन प्रतियोगिता का सफल संचालन कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शिवानी श्रीवास्तव एवं श्रीमती आराधना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कढ़ाई प्रतियोगिता डॉ. सारिका जायसवाल एवं सुश्री हुमा हसन तथा निबंध प्रतियोगिता डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्त एवं श्रीमती देवता पाण्डेय के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. स्वप्निल पाण्डेय, आई. क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. रेखा श्रीवास्तव, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ० रेखा रानी शर्मा, डॉ. आस्था प्रकाश, डॉ० पवन कुमार, डॉ० शिवानी श्रीवास्तव, डॉ. दिव्या त्रिपाठी, डॉ. मांगलिका त्रिपाठी, सुश्री सौम्या द्विवेदी सहित अन्य प्रवक्ता एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।