मुसहर बस्ती में अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बच्चों संग मनाई दीपावली, खुशियों से रोशन हुए नौनिहालों के चेहरे
मुसहर बस्ती में अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बच्चों संग मनाई दीपावली, खुशियों से रोशन हुए नौनिहालों के चेहरे
अमिट रेखा /कृष्णा यादव
तमकुहीराज, कुशीनगर। दीपावली का पर्व उस समय सामाजिक सौहार्द और मानवीय संवेदना की मिसाल बन गया, जब नगर पंचायत तमकुहीराज के अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर स्थित मुसहर बस्ती में पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
रविवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने सहयोगियों के साथ मुसहर परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों को मिठाइयां और फुलझड़ियां वितरित कीं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और पूरी बस्ती में उत्साह एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
बस्ती के लोगों ने अपने बीच नगर पंचायत अध्यक्ष को पाकर प्रसन्नता जाहिर की। महिलाओं और पुरुषों ने इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निक्कू सिंह पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संदेश: त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो।