मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल में संशोधन की मांग, सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक आवेदन से वंचित

Jul 14, 2026 - 22:05
 0
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल में संशोधन की मांग,  सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक आवेदन से वंचित

 मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल में संशोधन की मांग,

सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक आवेदन से वंचित

सीनियर बेसिक शि अमिट  रेखा शंभू विश्वकर्मा संभोगक्षक संघ ने

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बीएसए समीर के माध्यम से सौंपा पत्र, पोर्टल अपडेट कर सहायता

प्राप्त विद्यालयों को जोड़ने की मांग

अमिट रेखा/जौनपुर
 

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी संशोधन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, जौनपुर ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पोर्टल पर अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का विकल्प उपलब्ध न होने से इन विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

संघ का कहना है कि शासन द्वारा फरवरी में योजना लागू किए जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन आवेदन के दौरान सहायता प्राप्त विद्यालयों की सूची प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसके कारण पात्र शिक्षक योजना का लाभ लेने से वंचित हैं और सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य भी प्रभावित हो रहा है।ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के पोर्टल पर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को तत्काल जोड़ा जाए। साथ ही सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।शिक्षक संघ ने पोर्टल में आवश्यक तकनीकी संशोधन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करने की भी मांग की है, जिससे आवेदन प्रक्रिया में आ रही बाधा दूर हो सके। शिक्षक प्रतिनिधि मंडल में डॉ. अतुल कुमार दुबे, वीरेंद्र यादव और अजीत प्रताप सिंह शामिल रहे। संघ ने उम्मीद जताई कि शासन शीघ्र निर्णय लेकर पोर्टल की खामियां दूर करेगा, जिससे सहायता प्राप्त विद्यालयों के हजारों शिक्षक एवं कर्मचारी भी मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।