महराजगंज जिले के चौक बाजार में भ्रमण कर एंटी रोमियो टीम द्वारा शक्ति मिशन का संदेश
महराजगंज जिले के चौक बाजार में भ्रमण कर एंटी रोमियो टीम द्वारा शक्ति मिशन का संदेश
अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज
चौक मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम/ एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा चौक में भ्रमणशील होकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181 ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 1076 181 112 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया और कहा कि अगर किसी भी छात्राओं को कही भी कोई समस्या होती है तो वह इस दिए गए नंबर पर फोन करके अपनी समस्या बता सकती हैं |