बीएम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोहः प्रबंधक कुमकुम देवी और प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने किया ध्वजारोहण

Jan 29, 2026 - 17:27
 0

अमिट रेखा /ओम प्रकाश यादव /रामकोला /कुशीनगर 

कुशीनगर के रामकोला मथौली रोड उर्दाह शिव मंदिर के पास स्थित बीएम पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखा गया।विद्यालय की प्रबंधक कुमकुम देवी और प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया और पूरा परिसर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा।प्रबंधक कुमकुम देवी और प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को निष्ठा और परिश्रम से ज्ञान अर्जित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन पर जोर दिया।स्कूली बच्चों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और कर्तव्यबोध का संदेश देती हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।इस अवसर पर केन यूनियन के चेयरमैन अमरीश कुमार राव, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन महेंद्र गोंड, अनिल कुमार राय, मिथिलेश मद्देशिया, अंकिता शुक्ला, चंद्रयोगेश्वर शर्मा और संजीव शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।