ऑनसाइट फायर मॉक ड्रिल का  आयोजन

Dec 18, 2025 - 11:31
 0
ऑनसाइट फायर मॉक ड्रिल का  आयोजन

ऑनसाइट फायर मॉक ड्रिल का  आयोजन

अमित रेखा/ संतराज यादव

गोरखपुर। आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में औद्योगिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आईजीएल परिसर में  ऑनसाइट फायर मॉक ड्रिल रिहर्सल का सफल आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना था।
ड्रिल के दौरान फायर अलार्म 11.10 पर बजते ही सभी कर्मचारियों ने निर्धारित निकासी मार्गों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। कंपनी की फायर सेफ्टी टीम ने आग बुझाने के उपकरणों के सही उपयोग का प्रदर्शन किया और कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन की जानकारी दी।
सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल न केवल कर्मचारियों को जागरूक करती है, बल्कि वास्तविक आपातकालीन स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करती है। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी समय-समय पर ऐसे अभ्यास करती रहेगी ताकि सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता एच आर व् एडमिन हेड दशरथ मिश्र ने की और एसोसिएट मैनेजर एडमिन अखिलेश कुमार शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।  
इस मौके पर प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सक्रियता की सराहना की और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
उक्त अवसर पर जिला प्रशासन फायर विभाग से निरीक्षक फायर भगवान् सिंह के साथ स्टाफ गीडा तथा आईओसीएल, एचपीसीएल, अंकुर उद्योग की सुरक्षा टीम व् गैलेन्ट इस्पात की सुरक्षा टीम मय फायर टेन्डर एवं आईजीएल के कर्मयोगी उपस्थित रहे।