संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहित महिला का शव

Jan 29, 2026 - 17:26
 0
संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहित महिला का शव

संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहित महिला का शव

मायके वालों ने तहरीर देकर लगाया दहेज हत्या का आरोप 

अमिट रेखा/ विनोद कुशवाहा/ जटहा बाजार/ कुशीनगर

जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम माघी कोठिलवा में ध्रुव सिंह टोले पर बुधवार की सुबह में एक 24 वर्षीय विवाहित महिला की मकान के ऊपर बने कट्रैन के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिली है।सूचना पाकर पहुँची जटहा बाजार पुलिस ने शव कों कब्जे में लें लिया।मौके पर फॉरेंसिक टीम व सीओ सदर अजय प्रताप भीं पहुंचकर जानकारी लीं।
मिली जानकारी के अनुसार माघी कोठिलवा निवासी प्रमोद साहनी व पत्नी प्रमिला 24वर्ष किसी बात को लेकर मंगलवार शाम को आपस में कहा सूनी किए थे।उसके बाद पत्नी प्रमिला मकान के ऊपर बने कट्रैन के रूम में सोने चली गई l सुबह देर तक प्रमिला नीचे नही आई तो परिजन ऊपर कमरे में देखने गए l कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से अंदर झाँक कर देखा तो वह कुंडी से  लटकी हुई थी। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और शव कों अपने कब्जे में ले लिया। मृतका का मायका रामकोला थाने के खोटही के निर्भया टोले पर है l सूचना पर पहुँची फारेंसिक टीम ने भीं साक्ष्य एकत्रित किए l इस दौरान सीओ सदर अजय प्रताप ने भी मौके पर घटना की जानकारी लीं। मृतका के पिता रामदुलारे साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की अपनी बेटी की शादी वर्ष 2024 मार्च में उक्त निवासी प्रमोद शाहनी से किया था। तहरीर में आरोप लगाया है की मृतका प्रमिला के पति प्रमोद एवं ससुर अमर साहनी दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। यह बात हमारी बेटी कई बार हमें बताई थी।दहेज नही देने पर हत्या करने की धमकी देते थे l बीते मंगलवार की रात में गला दबाकर उसकी हत्या कर दिए है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौके से परिजन फरार हो गए थे ।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया की तहरीर मिली है जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या या आत्म हत्या के कारण का पता चल पाएगा।