17 दिसंबर को जनपद स्तर पर पेंशनर दिवस का आयोजन, डीएम करेंगे शिकायतों का निस्तारण

Dec 10, 2025 - 18:28
 0

17 दिसंबर को जनपद स्तर पर पेंशनर दिवस का आयोजन, डीएम करेंगे शिकायतों का निस्तारण

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

 राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु  पेंशनर दिवस कार्यक्रम के तहत आगामी 17 दिसंबर 2025, को पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में पेंशनर दिवस आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में होने वाले इस बैठक में पेंशनरों की पेंशन, भुगतान, कटौती, चिकित्सा प्रतिपूर्ति सहित अन्य समस्याओं की सुनवाई की जाएगी तथा मौके पर निस्तारण किया जाएगा। शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सभी कार्यालयाध्यक्ष, वित्त, लेखा, कोषागार, कार्मिक आदि को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए यह मंच अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने सभी पात्र पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ प्रस्तुत करें, ताकि उनका निस्तारण शीघ्रता से किया जा सके।