नौसढ़ चौकी के नए चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार
नौसढ़ चौकी के नए चौकी प्रभारी
विजय प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा
गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र की नौसढ़ चौकी का कार्यभार शनिवार 8 अगस्त 2026 से विजय प्रताप सिंह को सौंपा गया है। उन्हें चौकी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।कार्यभार संभालने के बाद विजय प्रताप सिंह ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, अवैध गतिविधियों पर रोक और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी।स्थानीय लोगों ने नए चौकी प्रभारी के आने पर उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगेगा और पुलिसिंग और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी।थाना गीडा पुलिस ने बताया कि नए चौकी प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और जनसुनवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा।