जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु, श्रम बन्धु की बैठक सम्पन्न

Dec 14, 2025 - 17:51
 0
जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु, श्रम बन्धु की बैठक सम्पन्न

जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु, श्रम बन्धु की बैठक सम्पन्न

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

 मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार  में जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/श्रम बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कम्पनी, मुसहर बस्ती, जंगल बेलवा, पडरौना के इकाई स्थल के सम्पर्क मार्ग के पक्का निर्माण एवं चौड़ीकरण विषयक मामले पर अधि० अधिकारी, नगरपालिका द्वारा अवगत कराया गया कि अगले सप्ताह में प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में स्वीकृति हो जाएगा। मेसर्स सीएससी सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कं०लि०, सठियाय, फाजिलनगर के इकाई स्थल के संपर्क मार्ग के निर्माण विषयक प्रकरण में विचारोपरान्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बोर्ड की बैठक में शीघ्र प्रस्ताव पास कराकर टेण्डर की प्रति उपलब्ध कराने हेतु अधि० अधिकारी, नगरपंचायत, फाजिलनगर को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मेसर्स बुद्धा वाटर पार्क एवं रिजार्ट, एनएच-28, भैसहां, कुशीनगर के लंबित धारा 80 प्रकरण के निस्तारण में एस०डी०एम०, कसया द्वारा अवगत कराया गया कि धारा-80 हो गया है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त की प्रति समिति को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। मे० खट्टर एडिबिल्स रामपुर बगहां, लक्ष्मीगंज, कप्तानगंज के विद्युत आपूर्ति की समस्या के सम्बन्ध में अधि० अभियंता, विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि नवीन सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है तथा एक सप्ताह में प्रकरण का निस्तारण हो जाएगा। मे० गुरु इण्टरप्राइजेज, वार्ड-171, कसया के इकाई स्थल संपर्क मार्ग के पक्का निर्माण कराए जाने विषयक प्रकरण में सीडीओ  द्वारा अधि०अधि०, नगरपालिका कसया को उक्त कार्य का टेण्डर फ्लोट कराकर टेण्डर की प्रति उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त मिनी औद्योगिक आस्थान नदवां विशुनपुर फाजिलनगर के राजस्व अभिलेखों में गाटा नं० सुधार विषयक प्रकरण में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि एसडीएम कसया स्तर से दिनाक 04.12.2025 को विस्तृत रिपोर्ट ए०डी०एम० (न्यायिक) को प्रेषित की जा चुकी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ए०डी०एम० (न्यायिक) को शीघ्र प्रकरण के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। 
मिनी औद्योगिक आस्थान, सरगटिया करनपट्टी, दुदही में विद्युत आपूर्ति सुधार विषयक प्रकरण में उ०प्र०लघु उद्योग निगम, ‌कानपुर के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी 10 दिवस में ट्रान्सफार्मर स्थापित कर कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी प्रकार गोला बाजार कसया स्थित उद्योग विभाग के पुराने प्रशिक्षण केन्द्र पर नए सिरे से निर्माण कार्य कराए जाने विषयक प्रकरण में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि एस०डी०एम० कसया स्तर से पुलिस बल के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने हेतु टीम गठित कर दी गई है। कल दिनांक 13.12.2025 से निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा।
इसके अतिरिक्त स्वरोजगारपरक योजनाओं सीएम युवा, ओडीओपी एवं एमवाईएसवाई योजनाओं में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक, सेन्ट्रल बैंक सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयकों शीघ्र लक्ष्य पूर्ति हेतु सकारात्मक सहयोग प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया। 
मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा जी०बी०सी०-5 के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों को आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हेतु विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें कृषि विभाग, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, सहकारिता विभाग एवं दुग्ध विकास विभाग आदि को विशेष ध्यान देकर निर्धारित 1200 करोड के लक्ष्य की पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त निवेश मित्र पोर्टल पर जिले के उद्यमियों/निवेशकों के विभिन्न विभागों से समयबद्ध स्वीकृतियां जारी किए जाने हेतु प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई जिसमें सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय सीमा के पूर्व ही आवेदनों का ज्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
 जिला श्रम बन्धु की बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में श्रमिकों द्वारा आवेदन कर लाभ प्राप्त किया जा रहा है एवं कैम्प के माध्यम से श्रमिको के पंजीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त व्यापार बन्धु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण उपस्थित अधिकारियों द्वारा किया गया। 
        बैठक में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, उपायुक्त राज्यकरः एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक  संतोष कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुश्री अलंकृता उपाध्याय के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ उद्यमी संघ के अध्यक्ष  रामअशीष जायसवाल एवं अन्य उद्यमी व्यापारीगण उपस्थित रहे।