उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Jul 24, 2026 - 07:19
 0
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में  विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणलखनऊ के निर्देशन में

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अमिट रेखा/मोतीलाल यादव/पडरौना

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणलखनऊ के दिशा-निर्देशन में सेंट्रल पब्लिक स्कूलपड़ी बांतिरमेहंदीगंज में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश महोदय माननीय संजीव कुमार त्यागी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव माननीय भुवन सर के आदेशानुसार विधिक जन जागरूकता के तहत पराविधिक स्वयंसेवक (PLV) नित्यानंद सिंहप्रभाकर उपाध्याय एवं धर्मेंद्र कुमार द्वारा सेंट्रल पब्लिक स्कूल पकड़ी बनतीर मेंहदीगंज कुशीनगर में शिविर का आयोजन में बाल श्रमनशामुक्ति ,एवं बाल विवाह व बाल संरक्षणनालसा द्वारा चलाए जा रहे टोल फ्री नंबर 15100 आदि के बारे में विद्यालय में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को विस्तारपूर्वक विधिक जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र यादवप्रधानाचार्य अखिलेश कुमार  व शिक्षक रोशनी मिश्राप्रकाश विश्वकर्मा,अनामिका यादव एवं रामाश्रय छात्र व छात्राएं उपस्थित रहें। शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल श्रमनशा मुक्तिबाल विवाह निषेध तथा बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में बाल अधिकारों के संरक्षणनशा मुक्ति और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रेरित करना था। शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधिक जानकारी प्राप्त की।