एक और कीर्तिमान के लिये होगा काम - "संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षी विकास खण्ड के 06 इंडिकेटर्स को करना हो पूर्ण संतृप्त"
अमिट रेखा/ विनोद कुशवाहा/ जटहा बाजार/ कुशीनगर
विशुनपुरा विकासखंड कों आकांक्षात्मक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा 28 जनवरी को संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम लांच करने के निर्देश प्राप्त हुए है।
कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास पुष्टाहार विभाग के 03 इंडिकेटर्स, शिक्षा विभाग के 01 इंडिकेटर्स तथा पशुपालन विभाग के 01 इंडिकेटर्स को 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 के मध्य पूर्ण संतृप्त करना होगा।
साथ ही पंचायतों में विशेष टीबी परीक्षण अभियान, मेगा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोद भराई, प्रसव पूर्व जांचों हेतु कैंप तथा विद्यालयों में स्वच्छता एवं पेयजल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
विगत वर्ष संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड विशुनपुरा ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के 06 इंडिकेटर्स में से 05 इंडिकेटर्स को पूर्ण संतृप्त किया था, जिसके लिए नीति आयोग द्वारा सिल्वर मेडल दिया गया।