अखिलेश चन्द  साहित्य समीर सम्मान से अलंकृत

Dec 15, 2025 - 18:38
 0
अखिलेश चन्द  साहित्य समीर सम्मान से अलंकृत

अखिलेश चन्द  साहित्य समीर सम्मान से अलंकृत

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर। गोरखपुर प्रेस क्लब सभागार में संकल्प समीर संस्था द्वारा आज प्रेस के स्थानीय संपादक/प्रबंधक  अखिलेश चन्द को 'साहित्य समीर सम्मान' 2025 से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल के डी. आई जी  मुन्ना सिंह थे। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिकारी  बृजेन्द्र नारायण थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संकल्प समीर के संरक्षक और पूर्व पी. सी. एस (वित्त)  सुनील श्रीवास्तव नें किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डा. फूल चन्द्र गुप्त ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० वेद प्रकाश पाण्डेय की सारस्वत उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि डी आई  मुन्ना सिंह ने  अखिलेश चन्द की चार दशक की समाचार पत्र के प्रकाशन एवं कुशल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए स्व. समीर जिनकी स्मृति में यह सम्मान आयोजित है की विस्तृत चर्चा की एवं उनकी स्मृति को प्रणाम किया। डॉ. वेद प्रकाश पाण्डेय ने सम्मान के लिए श्री अखिलेश चन्द के चयन को सही एवं सटीक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन जहां पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाते हैं वही इससे साहित्य को भी बल मिलता है।
अध्यक्षता कर रहे संकल्प समीर के संरक्षक सुनील श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम को पारिवारिक संवेदना से जुड़ा कार्यक्रम बताया।
आभार ज्ञापन  ए.के. श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वेन्द्र श्रीवास्तव डॉ० सृजन, रीतेश कुमार, ई. राजेश्वर सिंह, कुमार अभिनित, सत्यनारायन पथिक, आचार्य ओम प्रकाश सी.पी. श्रीवास्तव, राजेश राज, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, केशव पाठक सृजन, वसीम मजहर, आई एच सिद्दीकी, अवधेश नन्द, अरविंद अकेला, अकिंचन  चंदेश्वर परवाना, कृष्ण गोपाल, प्राची राज, मनिन्द्र नाथ श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सरिता , रजनी, अमिता , सुधांशु नितिन, संजय श्रीवास्तव, बृजेश राय, विनय नितवा, एडवोकेट साहनी समेत सैकडों शुभेच्छु उपस्थित रहें।