37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर आईजीएल में रैली एवं गोष्ठी का आयोजन

Jan 24, 2026 - 18:13
 0
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर आईजीएल में रैली एवं गोष्ठी का आयोजन

37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह पर आईजीएल में रैली एवं गोष्ठी का आयोजन

अमिट रेखा /संतराज यादव/ सहजनवा/गोरखपुर

सहजनवा गोरखपुर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन एवं प्लान्ट हेड शैलेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर आज आईजीएल में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु रैली तथा यातायात नियमों के पालन पर आधारित गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईजीएल के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा ट्रक ड्राइवर्स उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना था। रैली में सर्वप्रथम सभी को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाया गया फिर एचआर व एडमिन हेड दशरथ मिश्र के अध्यक्षता में रैली को शुरू किया गया। रैली के बाद आयोजित गोष्ठी में विशेषज्ञों ने सड़क सुरक्षा की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। गोष्ठी में यातायात उपनिरीक्षक रामवृक्ष यादव ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग के उपायों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, ओवरस्पीडिंग व मोबाइल फोन के उपयोग से होने वाले खतरों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने से नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी निभाने से ही संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी तभी आएगी जब प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों को गंभीरता से अपनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। कार्यक्रम के अंत में सहायक प्रबन्धक सुरक्षा रणधीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों से सुरक्षित यातायात का संकल्प दिलवाया कार्यक्रम की व्यवस्था एडमिन विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुनील कुमार, प्रतीक सिंह, नागेन्द्र कुमार, राहुल सिंह, सुजय राय, इन्द्रजीत सिंह, जितेन्द्र कोंटे, अजीत गुप्ता, नवीन गुप्ता, अखिलेश कुमार शुक्ल व अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे।