हाईस्कूल व इंटर परीक्षा केंद्रों से संबंधित ऑनलाइन आपत्तियों के निस्तारण हेतु समय निर्धारण
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावित जनपदीय समिति की बैठक, जो पूर्व में 9 दिसंबर को निर्धारित थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 11 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, जिला मुख्यालय कुशीनगर में आयोजित की जाएगी।
वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं हेतु परीक्षा केंद्र निर्धारण से संबंधित प्रधानाचार्यों, प्रबन्धकों द्वारा प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन/शिकायतों/आपत्तियों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि संबंधित सभी प्रधानाचार्य व प्रबंधक 11 दिसंबर को समय से उपस्थित होकर अपने-अपने ऑनलाइन प्रार्थनापत्रों व आपत्तियों का निस्तारण अवश्य कराएं, ताकि प्राप्त आपत्तियों का अंतिम निस्तारण जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा किया जा सके और प्रस्तावित रिपोर्ट परिषद कार्यालय को प्रेषित की जा सके।