सरैया के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ समारोह, एसटी प्रमाण पत्र का मुद्दा भी उठा
गोंड समाज ने की उज्जैनी पूजा, सामाजिक एकता और अधिकारों की
लड़ाई का लिया संकल्प
सरैया के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित हुआ समारोह, एसटी
प्रमाण पत्र का मुद्दा भी उठा
अमिट रेखा/ओमप्रकाश यादव/चौरीचौरा।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विधि-विधान से उज्जैनी पूजा कर समाज की सुख-समृद्धि, एकता और प्रगति की कामना की। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने तथा समाज की समस्याओं को संगठित होकर शासन-प्रशासन के समक्ष उठाने पर जोर दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सतीश गोंड ने गोंड समाज के पात्र लोगों के अनुसूचित जनजाति (एसटी) के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि समाज के पात्र लोगों को उनका संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं अपने समाज को उसका हक दिलाकर ही रहूंगा। एसटी जाति प्रमाण पत्र के लिए जरूरत पड़ी तो खुलकर लड़ाई लड़ी जाएगी।”
उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण पात्र लोगों को शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल गोंड, राजाराम गोंड, संगठन मंत्री रामगोपाल गोंड तथा कोषाध्यक्ष सुमित गोंड सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान तहसील एवं ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। रमायन गोंड को तहसील अध्यक्ष, मीनू गोंड को महिला तहसील अध्यक्ष, रविकांत गोंड को सरदारनगर ब्लॉक अध्यक्ष तथा सुशीला गोंड को महिला ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया