सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद कारगिल पेट्रोल पंप के सामने बड़ा दुर्घटना
पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की गंभीर रूप घायल
उपचार के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद कारगिल
पेट्रोल पंप के सामने बड़ा दुर्घटना
अमिट रेखा /जौनपुर
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बुधवार की सुबह जौनपुर शाहगंज लुंबिनी मार्ग फरीदाबाद कारगिल पेट्रोल पंप के सामने देवकली गांव निवासी एक बाइक सवार युवक पिकअप की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। हादसे की घर पर सूचना मिलते कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार बता दें कि देवकली गांव निवासी रंजीत सोनकर पुत्र स्वर्गीय रामचरन बुधवार सुबह करीब छह बजे अपनी बाइक से अकेले नई मंडी चौकियां में फलमंडी के लिए जा रहे थे कि जौनपुर शाहगंज लुंबिनी मार्ग फ़रीदाबाद कारगिल पेट्रोल पंप के पास पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने आनान-फानन में एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया मृतक की शादी चार साल पहले हुई थी मृतक की एक छोटी बच्ची है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी रोती रोती बेहोश हो जा रही है। सूत्र से जानकारी मिली है कि हादसे के बाद पुलिस पिकअप वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की कार्यवाही शुरू कर दी। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन चालक दो पकड़े गए हैं मुक़दमा लिखा गया आगे की कार्यवाही जारी है।