शिकायत के एक वर्ष  बाद भी नहीं मिला चौहद्दी प्रमाण पत्र

Feb 8, 2026 - 09:44
 0

शिकायत के एक वर्ष  बाद भी नहीं मिला चौहद्दी प्रमाण पत्र

अमिट रेखा/ संत राज यादव/सहजनवा/ गोरखपुर 

गोरखपुर सहजनवा तहसील के ग्राम पट्टी धर्मदास निवासी अनिल कुमार शुक्ला पुत्र राम दुलारे, ने नगर पंचायत सहजनवा से चौहद्दी प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है। अनिल कुमार ने अपनी आराजी संख्या 6, रकबा 0.007 हेक्टेयर भूमि पर मकान निर्माण के लिए कार्य शुरू किया है।प्रार्थी ने अपनी जमीन की चौहद्दी का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्व में रास्ता, पश्चिम में भूमि सतीश, उत्तर में मृदुला देवी की भूमि और दक्षिण में अन्य व्यक्तियों की भूमि स्थित है। प्रार्थी ने नगर पंचायत से चौहद्दी प्रमाण पत्र संख्या 20/25, दिनांक 05.03.2025 के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने की अपील की है।अनिल कुमार ने नगर पंचायत से निवेदन किया है कि उनके मकान निर्माण कार्य के लिए चौहद्दी प्रमाण पत्र जारी किया जाए ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। उन्होंने इस संदर्भ में अपनी ओर से सभी आवश्यक कागजात प्रस्तुत किए हैं।
अब देखना यह है कि नगर पंचायत सहजनवा इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है और प्रार्थी को प्रमाण पत्र जारी करती है। यह प्रमाण पत्र उनके निर्माण कार्य के लिए बेहद जरूरी है।