विशुनपुरा वी डी ओ ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों कों दिए सख्त निर्देश 

Dec 14, 2025 - 17:53
 0
विशुनपुरा वी डी ओ ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों कों दिए सख्त निर्देश 

विशुनपुरा वी डी ओ ने किया निरीक्षण, कर्मचारियों कों दिए सख्त निर्देश 

अमिट रेखा/ विनोद कुशवाहा/ जटहा बाजार/ कुशीनगर

विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पुर्नहा मिश्र में शुक्रवार को वीडीओ अखंड प्रताप ने अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। पंचायत भवन पर चल रहे चौपाल कार्यक्रम के दौरान किए गए इस निरीक्षण में उन्होंने विकास कार्यों,पंचायत भवन समय से खुलना,मिलने वाला सुविधा, पत्रावली   के बारे में जानकारी लीं।
निरीक्षण के बाद वीडीओ ने सचिव व ग्राम प्रधान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्य समय पर होने चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही  बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान सचिव नीलम सिंह, ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन अंसारी, पंचायत सहायक अर्चना सिंह, पंचायती राज विभाग के दीनानाथ सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।