महराजगंज नाथनगर में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी की लहर
महराजगंज नाथनगर में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी की लहर
अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज
महराजगंज जनपद के मिठौरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा नाथनगर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पोखरे के पास एक पेड़ से युवती का शव लटका मिला। शव की पहचान 19 वर्षीय सुमित्रा पुत्री राधेश्याम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों के अनुसार घटना के समय घर पर परिवार के अन्य सदस्य नहीं थे। मृतक की माता फुलवंता ने बताया कि उस समय घर पर सिर्फ वे दोनों ही थीं। घटना कैसे हुई, यह भी स्पष्ट नहीं हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
चौंक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l