बघौचघाट पुरानी बाजार में जलजमाव से फिलहाल राहत अनिल प्रसाद की पहल से हुई सफाई

Jan 10, 2026 - 20:24
 0
बघौचघाट पुरानी बाजार में जलजमाव से फिलहाल राहत अनिल प्रसाद की पहल से हुई सफाई

बघौचघाट पुरानी बाजार में जलजमाव से फिलहाल राहत अनिल प्रसाद की पहल से हुई सफाई

अमिट रेखा/बघौचघाट/ देवरिया

विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत बघौचघाट कस्बा स्थित पुरानी बाजार/ मछली मार्केट में लंबे समय से नालियों का दूषित गंदा पानी सड़क पर जमा होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नालियों का पानी सड़क पर बहकर इकट्ठा हो जाता था, जिससे राहगीरों, दुकानदारों तथा मछली मार्केट आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।सड़क पर फैले गंदे पानी से जहां दुर्गंध फैल रही थी, वहीं जलजनित बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था। ग्राम प्रधान द्वारा जल निकासी की व्यवस्था कराने के प्रयास भी फिलहाल सफल नहीं हो सके।

ऐसे में तात्कालिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अहिरौली गांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अनु०) एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल प्रसाद ने पहल करते हुए टैंकर की व्यवस्था कराई और दूषित पानी व कचरे की सफाई करवाई। सफाई कार्य के बाद मछली मार्केट एवं आसपास जमा गंदा पानी हट सका, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इस संबंध में अनिल प्रसाद ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से वार्ता की है और बघौचघाट मछली मार्केट में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएंगे।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यहां जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था कर समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।