भटनी ने जौरा बाजार को 46 रन से हराया

Jan 10, 2026 - 20:28
Jan 10, 2026 - 20:29
 0
भटनी ने जौरा बाजार को 46 रन से हराया

भटनी ने जौरा बाजार को 46 रन से हराया

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र के महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज, विशुनपुरा बाजार के प्रांगण में आयोजित एमटीपीआईसी क्रिकेट प्रतियोगिता का छठवां मुकाबला जायसवाल ब्रदर्स जौरा और एनआईएफएस क्रिकेट क्लब भटनी के बीच खेला गया।टॉस जीतकर जौरा टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भटनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भटनी की ओर से विजय बहादुर ने शानदार 80 रन की पारी खेली, जबकि रोहित ने 23 रन का योगदान दिया। जौरा की तरफ से अजय ने 2 विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौरा की टीम 11 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। जौरा की ओर से प्रियांशु ने 31 रन और कैफ ने 28 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। इस तरह भटनी ने मुकाबला 46 रन से अपने नाम कर लिया।भटनी की ओर से समर्थ और विवेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

मैच की मुख्य अतिथि ऋतु शाही, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि संदीप यादव, मुखिया बेलवा पंचायत थे। अतिथियों ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।टूर्नामेंट के आयोजक अखिलेश मिश्र, विनय सिंह, राकेश यादव, अफजल अंसारी, अजय यादव, विपिन ठाकुर, इरशाद अंसारी एवं नासिर सिद्दीकी रहे।अंपायर की भूमिका अमन कुशवाहा और सुनील यादव ने निभाई, कमेंट्री विकाश यादव ने की, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी उरैश बाहुबली ने संभाली।