फाजिलनगर में शौर्य का संग्राम आज खिलाड़ियों से सजेगा राजमालती स्टेडियम

Dec 22, 2025 - 18:21
 0
फाजिलनगर में शौर्य का संग्राम आज खिलाड़ियों से सजेगा राजमालती स्टेडियम

फाजिलनगर में शौर्य का संग्राम आज खिलाड़ियों से सजेगा राजमालती स्टेडियम

अमिटरेखा/हारून/फाजिलनगर 

स्थानीय पावानगर महावीर इण्टर कालेज के खेल ग्राउंड में शनिवार शुरू होने वाले 20वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए पिच और ग्राउंड की तैयारी पूरा करने के साथ साथ मशाल धावकों को अंतिम रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कल इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपिक खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी नुजहत परवीन अमर जवान ज्योति प्रज्वलित करके करेंगी। 
    कस्बे में शहीद के याद में विगत 20 वर्षों से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के पूर्व शनिवार को सुबह आठ बजे से कसया स्थित शहीद मेजर के मूर्ति से 51 धावक मशाल लेकर  सपहा, तुर्कपट्टी होते हुए शहीद के पैतृक गांव भेलया पहुचेंगे जहां शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वहां से 310अन्य धावक धविकाओ के साथ यह मशाल दौड़, मोगलपुरा, पटहेरवा, काजीपुर होते हुए आयोजन स्थल पावानगर महावीर इंटर कालेज के खेल ग्राउण्ड पर पंहुचेगी जहां दोनों अतिथियों धावकों द्वारा लाए गए मशाल के द्वारा अमर जवान ज्योति प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। दौड़ के दौरान जगह जगह धावकों का फूल वर्षा कर स्वागत किया जायेगा। इसके बाद सेन्ट जोसफ स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम  आयोजित होगा। पहले दिन प्रतीकात्मक मैच खेला जायेगा।प्रतियोगिता का पहला मैच 21 दिसंबर को खेला जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें रणजी और आईपीएल खिलाडियों से सजी होगी। इस प्रतियोगिता के बिजेता टीम को ट्राफी के साथ एक लाख पच्चीस हजार तथा उप विजेता टीम को पचहत्तर हजार नगद राशि पुरस्कार में दिया जाएगा। इसके अलावे मैच के मैन ऑफ सीरीज को हीरो मोटर्स द्वारा से लेटेस्ट माडल की बाइक दिया जाता है। इस प्रतियोगिता के निर्णायक बीसीसीआई पैनल के अंपायर करेंगे। इसके अलावे थर्ड अंपायर की भी भूमिका के साथ साथ स्कोर बोर्ड की व्यवस्था किया गया है। इस वर्ष के प्रतियोगिता के ग्रुप ए में मेजबान टीम आजाद स्पोर्ट्स, एनई रेलवे, बोध गया,  इलेवन बिहार, क्रिकेट एसोशिएस लखनऊ, तथा ग्रुप बी में शौर्य क्रिकेट एकेडमी इन्दौर मध्य प्रदेश, स्पोर्ट्स मंत्रा हरियाणा, दिल्ली चैलेंजर्स, शालूदार एचसी मुम्बई की टीमें प्रतिभाग करेंगी। मैच फाइनल मुकाबला 27 को खेला जायेगा। इस आयोजन में आयोजन समिति के संरक्षक शहीद मेजर के बड़े भाई रिटायर्ड  आरटीओ अजय त्रिपाठी, राजन शुक्ला, बिनीत कुमार बंटी, आजाद अंसारी, टीएन राय, सीओ जोश, संजय मणि, शिवशंकर तिवारी, प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, गुडडू पाण्डेय, मुहम्मद आलम,चंदन दुबे,सुनील प्रजापति,पिंटू राव, मोनू इराकी, दारोगा भाई, असरफ अंसारी, भास्कर राय, गुड्डू सिंह, पिंटू सिंह, खुर्शीद आलम, उदयभान सिंह सतेंद्र सिंह, कबीन्द्र सिंह , गोविंद यादव, आदि का विशेष योगदान रहता है।