पिपरा घाट मुस्तकिल के गोलाघाट पर पुल बनवाने के लिए समाजवादी नेता ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
अमिटरेखा/कृष्णा यादव/ तमकुहीराज /कुशीनगर
स्थानीय तहसील क्षेत्र के सेवरही ब्लॉक के नारायणी नदी के तट पर बसे लोगों को नदी पार कर खेती और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में हो रही कठिनाइयों से मर्माहट युवा समाजवादी नेता का दर्द झलका है। किसान मजदूर आम नागरिकों के लिए शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के दिशा में समाजवादी नेता राहुल यादव द्वारा पिपरा घाट मुस्तकिल के गोलाघाट पर पुल बनवाने के लिए प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
इस संबंध में समाजवादी नेता जेपी यादव ने बताया कि इस क्षेत्र के समाजसेवी माननीय ने यहां के लोगों को आश्वासन दिया था कि शासन से गोलाघाट पर पुल बनवाने की स्वीकृति मिल गई है परंतु जब बड़े भाई राहुल यादव ने शासन में जाकर इस चिट्ठी को तलाश तो कहीं कोई कार्रवाई नहीं होने से मर्माहट होते हुए यह निर्णय लिया किया कि पहले इस क्षेत्र के लोगों से संपर्क स्थापित किया जाए तथा उनसे पूल बनवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर हस्ताक्षर कराके विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता को लखनऊ में पुल बनवाने के लिए यह पत्र सोपा जाए पत्र को लेकर वह हस्ताक्षर अभियान के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे से मिलकर के गोलाघाट पर पक्का पुल बनवाने के लिए शासन प्रशासन से मांग करेंगे। अगर यह पूल शासन द्वारा स्वीकृत हो गई तो इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को नारायणी नदी उस पार आने जाने की सुविधा मिल जाएगी तथा उनके आवश्यक कार्य एवं खेती प्रभावित नहीं होगी। आजादी के बाद नारायणी नदी की त्रासदी झेल रहे लोगों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी युवा नेता राहुल ने समाजवादी पार्टी के माध्यम से प्रदेश के मुखिया तक इस समस्या को पहुंचने में रात दिन एक करते हुए हर व्यक्ति से संपर्क स्थापित कर उनसे हस्ताक्षर कराके उनके दर्द को शासन तक पहुंचाने के लिए तत्पर हैं अगर यह पुल बन जाता है तो इस क्षेत्र का विकास ,किसानों की समस्या तथा आने-जाने की सुविधा का समाधान हो जाएगा।