नालियों से जलजमाव:राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान सड़क पर बहता नाली का गंदा पानी

Dec 9, 2025 - 19:08
 0
नालियों से जलजमाव:राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान सड़क पर बहता नाली का गंदा पानी

नालियों से जलजमाव:राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान सड़क पर बहता नाली का गंदा पानी

अमिट रेखा / अशोक कुमार मद्धेशिया  /नेबुआ नौरंगिया/ कुशीनगर 

जनपद के विकास खण्ड नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलुअही में नाली जाम रहने से स्कूलों में एवं सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है राहगीरों से लेकर स्कूली बच्चों को खास परेशानी हो रही है इस जलजमाव से कई प्रकार की बीमारियां उत्पन हो रही है सड़क किनारे स्थित स्कूल में गंदा पानी जमा है बच्चे परेशान है लोगों को डर सता रहा की कही बच्चे नाली में ना गिर जाए नाली जाम रहने के कारण पानी का बहाव नहीं हो रहा है गंदा पानी सड़क पर जमा रहता है पानी के निकासी के लिए कोई जगह नहीं है ग्रामीण कहते हैं कि सड़क पर जलजमाव बीमारियों का आमंत्रण दे रहा है  गंदा पानी से होकर स्कूली बच्चे से लेकर अध्यापक राहगीरों को गुजरना मजबूरी बनी हुई है कई बार इस नाली में कई लोग गिर चुके है इस गंभीर स्थिति को देखकर स्थानीय लोग दलसिंगार गौतम इस्माइल सुरिंदर धर्मेन्द्र कनौजिया सलामत प्रेम केसर वकील आदि ने आक्रोश व्यक्त किया है स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव से किया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है

वही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रियंका तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव व बीडीओ से कई बार इस समस्या के बारे में शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ जब की हमारे विद्यालय के छोटे छोटे बच्चे गंदे पानी के रास्ते से आते जाते है नाली में गिरने का डर लगा रहता अभिभावक भी बच्चों को मना कर रहे है विद्यालय में आने से इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कुछ लोगों के द्वारा ईट पत्थर डाल कर नाली को जाम कर दिया गया है जिससे पानी की निकाशी नहीं हो 7पा रही है एसडीएम को लिखित दिया गया है उन्होंने कहा की मैं लेखपाल को भेज कर पानी निकासी के लिए जमीन देखवा रहा हु जिससे नाली के पानी का निकाशी हो सके  डीपीआरओ ने कहा संज्ञान इसका जांच कराएंगे |