तरया सुजान मैदान में रोमांचक फाइनल, पेनल्टी शूटआउट में देवरिया बना चैंपियन

Jan 12, 2026 - 22:35
 0
तरया सुजान मैदान में रोमांचक फाइनल, पेनल्टी शूटआउट में देवरिया बना चैंपियन

तरया सुजान मैदान में रोमांचक फाइनल, पेनल्टी शूटआउट में देवरिया बना चैंपियन

अमीट रेखा/अजीत मिश्र/ सिसवा नाहर/कुशीनगर 

तरया सुजान मैदान में आयोजित रामराज फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। खिताबी मुकाबला ओम साईं राम फुटबॉल एकेडमी ब्रेजा क्लब, सारण (छपरा) और मदनी फुटबॉल क्लब, देवरिया के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से लेकर निर्धारित समय और मध्यांतर के बाद तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रहीं, जिससे मैदान पर मौजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।
निर्धारित समय तक कोई निर्णय न निकल पाने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां मदनी फुटबॉल क्लब, देवरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4–2 से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में  अभिप्रियम ग्रुप के सीएमडी अभिषेक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में व विशिष्ट अतिथि सी पी एन पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम मदनी फुटबॉल क्लब, देवरिया को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए, वहीं उपविजेता ओम साईं राम फुटबॉल एकेडमी ब्रेजा क्लब, सारण (छपरा) को भी सम्मानित किया।प्रतियोगिता में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार देवरिया टीम के आकाश कुमार को दिया गया। वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार खेल और निर्णायक बचाव के लिए छपरा टीम के गोलकीपर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद तिवारी, सुरेंद्र द्विवेदी, राम मिश्रा, ललन गुप्ता, आसिफ खान, तथा दैनिक भास्कर के पत्रकार विकास पांडे, दीपू पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, अनुशासन और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय एवं आयोजक अंशु तिवारी ने दर्शकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमोद ओझा, हरिकेश रावत, वसीम सर, संतोष मिश्रा, राजेश सिंह, अशोक केडी, मुकेश गोड, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।