खड्डा में प्रशासन ने बिना पंजीकरण तीन अवैध निजी अस्पताल किया सीज

Jan 11, 2026 - 19:51
 0
खड्डा में प्रशासन ने बिना पंजीकरण तीन अवैध निजी अस्पताल किया सीज

खड्डा में प्रशासन ने बिना पंजीकरण तीन अवैध निजी अस्पताल किया सीज

अमिट रेखा/खड्डा/कुशीनगर

जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवर के निर्देश पर बुधवार को खड्डा नगर में छापेमारी कर तीन अवैध निजी अस्पतालों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से चल रहे स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उपजिलाधिकारी खड्डा रामवीर सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस टीम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पारसनाथ गुप्ता, क्षेत्रीय प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष प्रसाद और नोडल अधिकारी खड्डा शामिल थे।टीम ने खड्डा नगर के काली मंदिर मार्ग स्थित 'द गोरखपुर क्लिनिक'और 'न्यू कृष्णा हॉस्पिटल,एवं हासमती हॉस्पिटल भैंसहा रोड तुर्कहा पर छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि तीनों अस्पताल बिना वैध पंजीकरण और स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन अस्पतालों को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और मनको का पालन करने के निर्देश दिए गए थे हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से न कोई संतोष जनक जवाब दिया गया और ना कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए गए इसके बाद नियमानुसार तीनों अवैध अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है छापेमारी के दौरान न्यू कृष्णा हॉस्पिटल में एक महिला 38 वर्ष निवासी रामपुर जंगल थाना हनुमानगंज मिली उन्हें 4 दिन पहले सिजेरियन ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था मरीज की स्थिति देखते हुए प्रशासन ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में सुरक्षित रूप से शिफ्ट कराया ताकि उनका समुचित इलाज हो सके।एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह ने बताया कि जिले में अवैध अस्पतालों के संचालन के कारण प्रसव और ऑपरेशन के दौरान जच्चा बच्चा की मौत की कई शिकायते मिल रही थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिलाअधिकारी कुशीनगर ने पूरे जिले में ऐसे संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।