कोर्ट में पेश होने का आदेश, वांछित आरोपी के घर 82 की कार्रवाई कर चस्पा किया नोटिस

Nov 25, 2026 - 15:23
Nov 25, 2026 - 15:24
 0
कोर्ट में पेश होने का आदेश, वांछित आरोपी के घर 82 की कार्रवाई कर चस्पा किया नोटिस

घनश्याम मणि त्रिपाठी, देवरिया। गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में वांछित आरोपी परवेज आलम के विरुद्ध न्यायालय ने उद्घोषणा जारी करते हुए 30 नवंबर को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

आरोपी परवेज आलम बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली दुबौली गांव का निवासी है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

इसके बाद अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्षा संख्या 19 के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 82 की कार्रवाई की। सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ चौबे, हेड कांस्टेबल राहुल यादव और रमाकांत यादव ने स्थानीय बिहार पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालयीय नोटिस चस्पा किया और उसे निर्धारित तिथि 30 नवंबर को न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र