कुशीनगर की पावन धरती से "छात्र जोड़ो अभियान" की आगाज़
अमिट रेखा/ कुशीनगर
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय एवं एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के उपस्थिति में एवं एनएसयूआई कुशीनगर के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुआ । जिसमें छात्र जोड़ो अभियान का पोस्टर लॉन्च किया गया, छात्र जोड़ो अभियान के तहत एनएसयूआई के कार्यकर्ता विद्यार्थियों से सीधा सम्बंध स्थापित कर उनके छात्र जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों का मिल जुलकर सामना करेंगे और समाधान निकालने के लिए संघर्ष करेंगे।
जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार चौबे, वरिष्ठ नेता अमित मिश्रा कसया ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं एनएसयूआई के रेहान अहमद, सैफ पठान, विन्देश्वर गुप्ता, सिकन्दर चौहान, निक्कू शुक्ला, अमन शर्मा, शिव कुमार कुशवाहा, यशवंत भारती, साजिद अली, प्रियांशु शर्मा, नंदलाल गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।