उर्द एवं मूंग के निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

Jan 30, 2026 - 19:56
 0

उर्द एवं मूंग के निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्त पोषित निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में गन्ने के साथ दलहनी फसलों की अन्तः फसली खेती को प्रोत्साहित करने हेतु कृषकों को उर्द एवं मूंग का निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषक इस योजना के अन्तर्गत बीज मिनीकिट की बुकिंग कर सकते हैं। योजना के तहत प्रति एकड़ 8 किलोग्राम एवं प्रति हेक्टेयर 20 किलोग्राम उर्द एवं मूंग बीज मिनीकिट की बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग के उपरान्त चयनित लाभार्थी कृषकों को POS मशीन के माध्यम से निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया की उक्त योजना के अन्तर्गत बीज मिनीकिट की बुकिंग कृषकों द्वारा दिनांक 31.01.2026 तक कृषि विभाग के पोर्टल
https://agridarshan.up.gov.in/ पर की जा सकती है।
अतः जनपद के अधिक से अधिक कृषकों से अपील है कि वे समय से पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इस योजना का लाभ प्राप्त करें।