अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मानित होकर डॉ. राकेश सिंह ने बढ़ाया पूर्वांचल का मान
अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मानित होकर डॉ. राकेश सिंह ने बढ़ाया
पूर्वांचल का मान
अमिट रेखा/संत राज यादव/ सहजनवा
गोरखपुर दिल्ली में आयोजित एकदिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 5th OSTEO MANUAL SUMEET 2026 के सफल आयोजन में पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (PPWA) के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह को सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर संस्था ने आयोजक मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह (PT) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर संस्था के सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाना पूरे PPWA परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संस्था की एकजुटता, समर्पण, मेहनत और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे प्रयासों का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि इस सम्मान से संस्था के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में फिजियोथेरेपी के विकास, चिकित्सकों के सम्मान एवं समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है।डॉ. राकेश सिंह ने पूरी आयोजन समिति, आयोजकों, संरक्षकों एवं सभी सहयोगियों का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान पूरे PPWA परिवार का सम्मान है। हम सभी मिलकर फिजियोथेरेपी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।