युवक की बेरहमी से चाकू मार कर की गई हत्या पुलिस जांच में जुटी
युवक की बेरहमी से चाकू मार कर की गई हत्या पुलिस जांच में जुटी
अमिट रेखा/ संतराज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर
सहजनवा गोरखपुर -गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर में ओक सनसनी वारदात सामने आया जब शनिवार सुबह सीवान में सरसों के खेत में एक 18 वर्ष वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने देखकर शोर मचाया। जानकारी मिलने पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। और पुलिस को घटना की जानकारी दिया। युवक काशव खून से लतपथ था। उसके ऊपर कर बार चाकू से हमला हुआ था। युवक के सीने में चाकू धंसा हुआ था। शव के पास संदिग्ध चीजें पुलिस ने बरामद किया जिसमें शराब और पानी की बोतल मिली। इसके पास से इयरवर्ड थी मिला। पुलिस ने शव पहचान कराने की कोशिश किया काफी प्रयास के बाद युवक की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र विजय सिंह 18 वर्ष निवासी नौसढ़ थाना गीडा के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि युवक शाम 6 बजे घर से निकला था। जो काफी देर रात्रि घर नहीं पहुंचा था। मृतक दो भाईयो में बड़ा था। पिता फल की दुकान चलाते है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का नमूना लेने के बाद परीक्षण के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ देवेंद्र सिंह और एसपी क्राइम,सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने जिम्मेदारों को जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।