वरिष्ठ समाजसेवी महेश नारायण लाल श्रीवास्तव के निधन पर शोक
वरिष्ठ समाजसेवी महेश नारायण लाल श्रीवास्तव के निधन पर शोक
नेत्रदान कर दे गए दूसरों को रोशनी
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा
गोरखपुर शहर के प्रतिष्ठित राज आई हॉस्पिटल परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं समाज के सम्मानित व्यक्तित्व स्व महेश नारायण लाल श्रीवास्तव (बाबू जी) का दुखद निधन 19 सितम्बर 2026 को हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिजनों ने बताया कि दिवंगत आत्मा ने जाते-जाते भी मानवता की मिसाल पेश की। मरणोपरांत नेत्रदान कर वे दो लोगों के जीवन में रोशनी दे गए। उनका स्नेह, आशीर्वाद और मधुर स्मृतियां सदैव सभी के हृदय में जीवित रहेंगी।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ का आयोजन 22 सितम्बर 2026, मंगलवार को राज आई हॉस्पिटल के पीछे, डॉ. अनिल श्रीवास्तव के आवास पर किया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार सायं 5:15 बजे शांति पाठ, सायं 6:45 बजे प्रसाद एवं सायं 7:00 बजे शांति भोज का आयोजन होगा।
शोकाकुल परिवार में पुत्र डॉ. अनिल श्रीवास्तव, पुत्र रुपम श्रीवास्तव पुत्रवधू अनीता पुत्री, विनय दामाद, राजीव पुत्र निधि पुत्र वधू, सरिता पुत्री, दामाद अरविन्द, पुत्रवधू निधि, शांति देवी, चंदा देवी बच्चे सहित पौत्र-पौत्रियां डॉ. राज, हर्ष, यश, डॉ. रिया, अंश, नेहल, निशित, शताक्षी एवं समस्त राज आई हॉस्पिटल परिवार शामिल हैं।
परिवार ने सभी शुभचिंतकों, इष्ट-मित्रों से शांति यज्ञ में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की विनम्र अपील की है।