लिबर्टी गोरखपुर में रचेगी इतिहास

Dec 8, 2025 - 21:54
 0
लिबर्टी गोरखपुर में रचेगी इतिहास

लिबर्टी गोरखपुर में रचेगी इतिहास

“लिबर्टी स्कूल शूज़, पॉलिश, सेफ़्टी शूज़, शू केयर और परफ़्यूम उत्पादों के साथ उतरी गोरखपुर के बाज़ार में”

अमिट रेखा / जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर ।  देश के अग्रणी फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने  गोरखपुर में अपनी विशाल प्रोडक्ट रेंज लॉन्च करने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रतिभा कॉम्प्लेक्स, बक्सीपुर में  डीलर्स मीट का सफल आयोजन किया गया, जिसमें गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में डीलर्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि  मुथा अशोक जैन (I.P.S.), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर ज़ोन
उपस्थित रहे। उन्होंने कहा:“लिबर्टी पूर्ण रूप से स्वदेशी ब्रांड है जिसने देश और विदेश दोनों में भारत का सम्मान बढ़ाया है। ऐसे भरोसेमंद ब्रांड भारतीय अर्थव्यवस्था की असली ताकत हैं।”
कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में उपस्थित थे:
विशेष अतिथि गोरखपुर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने नए डिस्ट्रीब्यूटर फुट हेल्थ एंड कलेक्शन के डायरेक्टर श्री रवि शंकर श्रीवास्तव को शुभकामनाएँ दीं।
प्रिंसिपल  बैरिस्टर पांडे ने कहा कि “गोरखपुर को लिबर्टी जैसे गुणवत्तापूर्ण ब्रांड की आवश्यकता थी।”
डॉ. ऋतु सहय ने भी लिबर्टी और उसके डिस्ट्रीब्यूटर को शुभकामनाएँ दीं।
SS’26 कलेक्शन का अनावरण – 400 से अधिक नए डिज़ाइन्स
कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने शानदार स्प्रिंग–समर 2026 (SS’26) कलेक्शन लॉन्च किया। इसमें
400+ नए डिज़ाइन्स और कई नए प्रोडक्ट सेगमेंट पेश किए गए।
लिबर्टी देश का एकमात्र 70 वर्ष पुराना स्वदेशी फुटवियर ब्रांड है, जिसका संपूर्ण उत्पादन भारत में किया जाता है।
₹399 से लेकर ₹9999 तक की विविध रेंज लिबर्टी को हर ग्राहक वर्ग का पसंदीदा ब्रांड बनाती है।
1954 में करनाल के एक साधारण पाल बूट हाउस से शुरू होकर, लिबर्टी आज 50,000+ जोड़ी प्रतिदिन बनाने की क्षमता वाला विशाल वैश्विक ब्रांड है।
कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार (लवली) ने बताया कि SS’26 कलेक्शन में दो अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है—
GEL Technology – अधिक आराम, लचीलापन और टिकाऊपन के लिए
Hands-Free Design – बिना झुके आसानी से पहने जाने वाले स्मार्ट शूज़
श्री हनी अरोड़ा ने जानकारी दी कि लिबर्टी अब एक संपूर्ण फैमिली लाइफस्टाइल ब्रांड बन चुका है।
LFO (Liberty Fashion & Accessories) के तहत उपलब्ध हैं:
Liberty Lifestyle Perfume, लेडीज़ पर्स, जेंट्स वॉलेट, बेल्ट, सॉक्स, शू पॉलिश, ट्रैवलिंग बैग और स्कूल बैग।
गोरखपुर के डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि लिबर्टी के प्रमुख ब्रांड ,Healers, Leap7x, Lucy & Luke और AHA —
कंपनी की कुल बिक्री में 70% से अधिक का योगदान देते हैं गोरखपुर मार्केट से बड़ी उम्मीदें उन्होंने आगे कहा:
“गोरखपुर की परिस्थितियों और बाज़ार का गहन विश्लेषण करने के बाद हम नई रणनीति और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि गोरखपुर के उपभोक्ता लिबर्टी को वही प्यार देंगे जिसके लिए यह ब्रांड जाना जाता है।”
कार्यक्रम के समापन पर कंपनी के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने बताया कि लिबर्टी का वर्तमान नेटवर्क पूरे देश में
10,000+ डीलर्स और लगभग 500 एक्सक्लूसिव शोरूम उन्होंने कहा:
“लिबर्टी सदैव भारतीय उपभोक्ताओं को फैशन, आराम और नवाचार का अद्वितीय संगम प्रदान करती रहेगी।