युवक से  50 हजार  की छीनैती

Dec 17, 2025 - 11:32
 0
युवक से  50 हजार  की छीनैती

युवक से  50 हजार  की छीनैती

अमिट रेखा/ संत राज यादव/गोरखपुर 

खजनी थाना क्षेत्र में  आशुतोष यादव पुत्र राम प्रकट यादव ग्राम कटघर अपनी दुकान बंद करके शाम 5:00 बजे के लगभग गोरखपुर जा रहे थे। नगवां के पास मुर्गा काटने वाले जगह के पास मोटरसाइकिल से तीन आदमी ओवरटेक किया और गाड़ी से धकेल करके बैग से 50 हजार रुपया ले लिए। स्कूटर से धकेल दिया डंडों से मारने-पीटने लगे कुछ पब्लिक आई तो लोग भाग गए। उसको पहचान गए। उसके साथ दो और लोग थे जिनको मुंह बांधने की वजह से पहचान में नहीं आए।
आशुतोष यादव ने गीडा थाने में तहरीर दी है और न्याय की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोट लगने की वजह से आशुतोष यादव को स्वास्थ्य केंद्र बांसपार भेजने के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।गीडा थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी से फोन लगाने पर दो बार लगाया गया घंटी गई फोन नहीं उठा।