तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं तो भाजपा को मतदान नहीं 

Oct 17, 2026 - 21:00
 0
तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं तो भाजपा को मतदान नहीं 

तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं तो भाजपा को मतदान नहीं 

बार एसोसिएशन  केअधिवक्ताओं ने लिया संकल्प

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा 

सहजनवां, गोरखपुर तहसील सहजनवां में ग्राम न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि ग्राम न्यायालय की स्थापना नहीं हुई तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मतदान नहीं करेंगे।
अधिवक्ताओं ने सूचनार्थ / प्रकाशनार्थ जारी पत्र में बताया कि तहसील सहजनवां के अधिवक्तागण पिछले 06 महीने से (मई 2026 से) पूर्व मंत्री अनिल त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए हर माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत कराया गया है।
आरोप है कि सरकार की तरफ से जनहित में ग्राम न्यायालय की स्थापना में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है, जिससे तहसील का अधिवक्ता समाज आक्रोशित है।
आक्रोशित
अधिवक्ताओं ने आज दिनांक 17/10/2026 को संकल्प लिया है कि ग्राम न्यायालय की स्थापना न होने तक वे भाजपा को मतदान नहीं करेंगे।
पत्र में अधिवक्ता एकता जिंदाबाद का नारा भी दिया गया है।
इस संकल्प पत्र पर पूर्व मंत्री अनिल त्रिपाठी एडवोकेट सहित सुधाकर त्रिपाठी, अभिषेक मणि त्रिपाठी, अनुपम, विजय प्रताप सिंह, उमेश चंद्र त्रिपाठी, भूपेश तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, अविनाश प्रजापति, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, बुद्धि सागर, राम जन्म सिंह, ज्ञानेन्द्र यादव, राबेन्द्र सिंह, अजय कुमार शुक्ला, अंगद गौड़, गणेश दत्त गौड़, धनेश मणि त्रिपाठी, गणेश कुमार, शिवेन्द्र गोपाल, प्रभाकर शास्त्री, संतोष कुमार चौधरी सहित कई अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर हैं।