गन्ने की फसल में लगी आग से दो बीघा गन्ना नष्ट।
गन्ने की फसल में लगी आग से दो बीघा गन्ना नष्ट।
अमिट रेखा/अजीत मिश्रा/ सिसवा नाहर, कुशीनगर
तरया सुजान थाना क्षेत्र के गांव दनियाड़ी में शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे अज्ञात कारणों से गन्ने की फसल में आग लग गयी।जिससे किसानों के करीब दो बीघा गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो गयी है। आग की लपटों को देखकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दनियाड़ी के मुलुकराज खान,तौकिल खान,असलम खाव,किसानों के गन्ने की खेत में अचानक आग लग गयी।आग तेज लपटों को देखकर लोग दौड़े हुए गन्ने की खेत की ओर गए औरआग को बुझाने लगें।लेकिन आग धीरे धीरे बिकराल रूप ले लिया और दो बीघा गन्ने की फसल जल गई।ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचित किया। पुलिस की सूचना दिया गया परन्तु फायर बिग्रेड मौके पर समय से नहीं पहुंची। बताया जा रहा कि गन्ने के खेत में कोई सिगरेट पी कर फेंक दिया था इसी कारण आग की चिंगारी गन्ने की फसल को चपेट में ले लिया और देखते देखते करीब दो बीघा गन्ने की फसल जल गई।