गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Mar 7, 2026 - 21:59
 0
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

पथरदेवा में घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹60 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर ₹115 की बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता पहले ही परेशान है। ऐसे समय में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करना पूरी तरह जनविरोधी फैसला है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और उनका जीवन और भी कठिन हो जाएगा।

विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को जल्द वापस नहीं लिया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान “महंगाई पर वार नहीं चलेगा, जनता का शोषण नहीं चलेगा” जैसे नारे लगाए।इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय, मुराद अहमद, राजू मल्ल, सुनील मल्ल, हरिहर गुप्ता, हरिशंकर शर्मा, रामनिवास प्रजापति, राजकुमार मल्ल सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।