ग्रामीण स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

Jan 24, 2026 - 18:50
 0
ग्रामीण स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

ग्रामीण स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

अमिट रेखा/नितांत सिंह/पटहेरवा /कुशीनगर

वसंत पंचमी के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र में हर्सोल्लास के साथ सरस्वती पूजन मनाया गया तथा  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरूआत सरस्वती पूजा के साथ की गई। इसके बाद विद्यार्थियों  एव ग्रामीण लोग ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 
उजारनाथ छेत्र के सपही खुर्द मोगलपुरा सेंदूरिया बुजुर्ग जवार भैसहा गगलवा लोहलनगड़ी देवरिया वृत अमरवा पकड़ी गोसाई करमैनी रामकोला चन्द्रोंटा भेलया सपहा मठिया आदि गाँवो में शुक्रवार को वसंतोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बसंत पर्व शांति का प्रतीक श्वेत परिधान धारण करने वाली ज्ञान की देवी मां सरस्वती के अवतरण का पर्व हैं। इनके स्वागत समारोह में समूची प्रकृति बसंती चादर ओढ़कर आ खड़ी होती है। 
इस दौरान अनिल राय विनय श्रीवास्तव,लक्ष्मण गुप्ता,इंद्रजीत,, रमेशचन्द्र,अनिल कुशवाहा फूलचन्द कुशवाहा सिकन्दर यूगेश उमेश यादव अभिमान विकास गुप्ता गनेश मद्देशिया राहुल गुप्ता मन्नू यादव जनार्धन यादव विजय मद्देशिया प्रमोद मद्देशिया बबलू तिवारी अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।