उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर  राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का जनपद कुशीनगर आगमन

Jan 24, 2026 - 18:48
 0

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर  राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का जनपद कुशीनगर आगमन

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ०प्र० सरकार,जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का जनपद कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री दिनांक 24 जनवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे लखनऊ स्थित आवास से प्रस्थान कर दोपहर 13:00 बजे जनपद कुशीनगर पहुंचेंगे। जनपद आगमन के पश्चात वे उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्टेडियम, रविन्द्रनगर, कुशीनगर में किया जाएगा।
कार्यक्रम उपरान्त माननीय मंत्री  अपराह्न 14:00 बजे कुशीनगर से रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे ।