समाजवादी पार्टी कार्यालय महराजगंज में मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि
समाजवादी पार्टी कार्यालय महराजगंज में मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि
अमिट रेखा /मुमताज सिद्दीकी/बलूअहि धूस
समाजवादी पार्टी कार्यालय महराजगंज में आज बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। कार्यक्रम में बाबा साहब के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए सामाजिक योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि बाबा साहब का पूरा नाम भीमराव रामजी अंबेडकर था, और वे आगे चलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध हुए। वे एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक, समाज सुधारक और दलित बौद्ध आंदोलन के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों, श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। बाबा साहब स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार और भारत गणराज्य के निर्माता थे।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज में प्रचलित छुआछूत एवं कुरीतियों के विरोध में संघर्ष करते हुए बाबा साहब ने वर्ष 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया। उनका मानना था कि “उत्तम परिणाम उत्तम प्रयासों से ही प्राप्त होते हैं।”
कार्यक्रम को जिला महासचिव समसुद्दीन अली, बाबा साहब वाहिनी के श्रवण पटेल, रामचंद्र बौद्ध, डॉ. एस.एस. पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, छात्रसभा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, शत्रुघ्न कन्नौजिया, मक्खू प्रसाद, रामलाल, बिंद्रेश कनोजिया, गीतारत्ना पासवान, तथा पूर्व विधायक श्रीपति आजाद सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला सचिव अमरनाथ, लकी सिद्ध, ओमप्रकाश यादव, कैलाश रसिया सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव समसूल हुदा ख़ान ने किया।