चौपाल के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का जागरूकता कार्यक्रम

Dec 14, 2025 - 17:57
 0
चौपाल के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का जागरूकता कार्यक्रम

चौपाल के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का जागरूकता कार्यक्रम

अमिट रेखा/ विनोद कुशवाहा/ जटहा बाजार /कुशीनगर

कुशीनगर न्यायलय में शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु एक चौपाल कार्यक्रम विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पूर्नहा मिश्र में आयोजित किया गया।
चौपाल में राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े प्रतिनिधियों में नवीन पाण्डेय, विवेकानंद पाण्डेय, आलोक उपाध्याय मौजूद रहे चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के विवादों—जैसे आपसी झगड़े, भूमि संबंधी मामूली विवाद, बैंक रिकवरी, बिजली बिल, पारिवारिक मामले आदि—का समझौते के आधार पर त्वरित और नि:शुल्क निपटारा किया जाता है।
जानकारी के बाद चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में प्रश्न पूछे, जिनका प्रतिनिधियों द्वारा विस्तृत रूप से समाधान के बारे में जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को न्यायालय के बोझिल प्रक्रियाओं से बचाते हुए आसान और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना था। ग्रामीणों में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता और रुचि स्पष्ट रूप से देखने कों मिला।