77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ईस्टर्न कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में गणतंत्र दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया 

Jan 29, 2026 - 17:36
 0
77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ईस्टर्न कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में गणतंत्र दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया 

77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ईस्टर्न कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में गणतंत्र दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया 

अमिट रेखा/ रजनीश पटेल/भाटपार रानी/ देवरिया

विकासखंड स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुआ बारी मेला में स्थित ईस्टर्न कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डायरेक्टर प्रिंसिपल संजय यादव के द्वारा के मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन हुआ | गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के संस्थापक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया | उसके बाद संस्थापक और निदेशक ने तिरंगे को एवं परेड को भी सलामी की दिया | गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल निदेशक व प्रिंसिपल ने छात्र-छात्राओं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह भारत की आन,बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई और नए उत्साह का संचार करें | उसके बाद स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्रों के द्वारा कई ऐसे मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम के प्रस्तुति दी गई | जिसके देखकर वहां पर उपस्थित सभी शिक्षक -शिक्षिका छात्र दर्शन देशभक्ति के रंग मे रंग गए| कार्यक्रम के अंत में स्कूल के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र देश के भावी कर्णधार है इसलिए इन्हें आदर्श नागरिक बनकर अपने उत्तरदायित्व तथा कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए और विश्व बंधुत्व की भावना को भी साकार करना चाहिए |