सात टीबी रोगियों को पोषण पोटली तो 28 कुष्ठ रोगियों को दिया कंबल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पर आयोजित हुआ वितरण कार्यक्रम
कुष्ठ विभाग के सेवानिवृत्त एनएमएस रमेश त्रिपाठी ने उपलब्ध कराया उपरोक्त सामग्री
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को टीबी रोगियों को पोषण पोटली तथा कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल वितरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सात टीबी रोगियों को पोषण पोटली तथा 28 कुष्ठ रोगियों को कंबल दिया गया।
कार्यक्रम में उपरोक्त सामग्री वितरण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि टीबी रोगी हो या कुष्ठ रोगी, वह लोग अपने रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि खुलकर बताएं। समय से जांच और इलाज कराने से दोनों बीमारियां ठीक हो जाती हैं। दवाएं भी नि:श्शुल्क उपलब्ध हैं।
टीबी रोगियों को पोषण पोटली और कुष्ठ रोगियों के लिए कंबल उपलब्ध कराने वाले सेवानिवृत्त एनएमएस रमेश त्रिपाठी ने बताया कि रोगियों की सेवा करना उनके जीवन का उद्देश्य है। सेवा से आत्म संतुष्टि मिलती है। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में रोगियों को फल, मिष्ठान और चाय के साथ साथ दवा भी दिया गया। कार्यक्रम में अशोक तिवारी, राम अवतार आदि लोग भी उपस्थित रहे।