विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का  आयोजन

Dec 25, 2025 - 11:58
 0
 विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का  आयोजन

 विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता एवं नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का  आयोजन

अमिट रेखा/ संत राज यादव/गोरखपुर

इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा, गोरखपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश तथा जिला विज्ञान क्लब / क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र बीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के संयुक्त तत्वावधान में  दो दिवसीय जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि अमरकान्त सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं में अपार संभावनाएँ हैं तथा विज्ञान और नवाचार ही उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से न केवल स्वयं का विकास कर रहे हैं, बल्कि देश की विज्ञान एवं तकनीकी प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य, एम. जी. पी. जी. कॉलेज गोरखपुर ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडल इस बात का प्रमाण हैं कि विद्यार्थी वैज्ञानिक चिंतन, विश्लेषणशीलता और नवान्वेषण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा उनके मॉडलों में समाजोपयोगी नवाचारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। अतिथियों का स्वागत करते हुए वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पाण्डेय ने कहा कि ऐसी विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों को अपने नवीन विचारों को मूर्त रूप देने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है| उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी नवाचार की यह श्रृंखला शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निरंतर आगे बढ़े, यही हमारा प्रयास है। प्रदर्शनी में आईटीएम गीडा, केआईपीएम, राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, एडी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बलरामपुर विज्ञान क्लब, मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां, बालकृष्ण कॉलेज, एम. पी. पॉलिटेक्निक, पीबीएम, एमएसआई इंटर कॉलेज, सेंट टोरेंस, श्रीमती रेश्मा रावत इंटर कॉलेज, सरस्वती देवी इंटर कॉलेज सहित लगभग 25 विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।    प्रदर्शनी के अंत में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि अमरकान्त सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रमाणपत्र, स्मृति-चिह्न एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार एम. जी. इंटर कॉलेज के राजकुमार राजभर को, द्वितीय पुरस्कार एमएसआई इंटर कॉलेज के बेलाल हुसैन को द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के दिव्यांश गौड़ को प्रदान किया गया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुरस्कार एम. पी. इंटर कॉलेज के परमजीत कुमार को, द्वितीय पुरस्कार पीबीएम पब्लिक स्कूल की अंशिता को तथा तृतीय पुरस्कार यशी मिश्रा को दिया गया। नवप्रवर्तक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार कृष्णा श्रीवास्तव, द्वितीय पुरस्कार सौरभ शर्मा और तृतीय पुरस्कार अवनीश पाठक को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अनुसंधान की भावना को विकसित करने में अत्यंत सहायक होती हैं। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष नीरज मातनहेलिया, सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निकुंज मातनहेलिया तथा संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में प्रो. एन. सिंह, डॉ. पी. डी. पांडा, डॉ. आर. एल. श्रीवास्तव, वेदप्रकाश पाण्डेय, डॉ. ए. आर. त्रिपाठी, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्रो. ए. के. शर्मा, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. खालिद हसन, डॉ. कृष्ण कुमार, विनीत राय, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आशुतोष राव, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. संत प्रसाद, शालिनी सिंह, सोमनाथ सिंह, शिव कुमार यादव, के. एन. प्रसाद, ए. के. सिन्हा सहित संस्थान के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा।